बेगूसराय में कलियुगी पत्नी ने पति को कराया गायब, अगवा युवक के पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सहायक थाना छौड़ाही अंतर्गत सिहमा गांव का मामला, ग्रमीणों में तरह तरह की चर्चाएं।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक कलयुगी पत्नी पर अपने ही पति को गायब कराने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद गांव में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हैं। बताते चलें कि सहायक थाना छौड़ाही क्षेत्र के सिहमा वार्ड दो निवासी हरेराम महतो के पुत्र संजय महतो 13 नवंबर रविवार से लापता है। संजय महतो के पिता ने थाने में लिखित आवेदन के माध्यम से अपने पुत्रवधु पर ही गुमशदगी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में कलियुगी पत्नी ने पति को कराया गायब, अगवा युवक के पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी 2

आवेदन में पीड़ित पिता हरेराम महतो ने बताया कि हमारा पुत्र रविवार को तकरीबन साढ़े आठ बजे हमारे पुत्र वधू के साथ घर से साथ निकला था। पुत्रवधू आधे घंटे में वापस घर पहुंच गई, पुत्र को साथ में न देख पुत्रवधू से पूछा कि संजय साथ में नहीं आया है। वह कहां रुक गया है। पुत्रवधू ने जवाब दिया कि जरूरी काम से वह कहीं निकल गए हैं। आते ही होंगे।

सुबह हो जाने पर परिजनों ने पुनः संजय की खोजबीन शुरू किया लेकिन संजय का मोबाइल भी ऑफ आ रहा था। फिर पुत्रवधू से पूछा गया कि सच बताइए संजय कहां गया है या आपने कहीं भेजा है। पुत्रवधू रीता देवी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। इधर संजय के पिता एवं ग्रामीणों ने सीसी फुटेज भी पुलिस की उपलब्ध कराई है। इधर परिजनों ने पुत्र वधू पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।

अपहृत युवक के परिजन एवं ग्रामीणों ने दर्जनों की संख्या में थाना पर पहुंचकर आरोपी पत्नी के ऊपर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सहायक थाना छौड़ाही प्रभारी राघवेंद्र कुमार ने बताया कि अभी लिखित शिकायत परिजनों के दौरान दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। एवं आवेदन के अनुसार पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलु

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article