नालंदा में अधेड़ के साथ मारपीट का विडियो सोसल मीडिया वायरल, पीड़ित निकला 03 साल का फरार अभियुक्त

DNB Bharat

नालंदा जिला के तेलमर थाना क्षेत्र बनगच्छा गांव की घटना, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा में अधेड़ की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को तेजी से वायरल हो रहा है। मामला तेलमर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगछा गांव बताया जा रहा है। वायरल हो रहा वीडियो 24 जुलाई का तेलमर थाना क्षेत्र के ललुआडीह गांव निवासी संजय सिंह है

- Sponsored Ads-

नालंदा में अधेड़ के साथ मारपीट का विडियो सोसल मीडिया वायरल, पीड़ित निकला 03 साल का फरार अभियुक्त 2

इस मामले में संजय सिंह ने कुल 12 लोगों को आरोपित कर 1 अगस्त को तेलमर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि 24 जुलाई की सुबह 5:30 बजे वह अपने गांव से बनगछा गांव जा रहा था। उसके पास 1 लाख 12 सौ रुपए नगद थे। वह पैसे बनगछा गांव के रहने वाले लीला बिन्द को देने जा रहा था।

तभी 20 से 25 की संख्या में हरवे हथियार से लैस होकर उसे रास्ते मे घेर लिया गया और लाठी-डंडे से जमकर उसकी पिटाई कर दी गई एवं पॉकेट में रखें रुपए, सोने की चेन और अंगूठी को भी छीन लिया। जब वह बुरी तरह से जख्मी होकर बेहोश हो गया तो किसी ने तेलमर थाना को इस बात की सूचना दी। तेलमर पुलिस पहुंची और उसे इलाज के लिए कल्याण बिगहा अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं इस मामले में स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान वायरल विडियो का सघन जांच किया जिसमें पीड़ित 03 कई मामले का फरार अपराधी रूप में की गई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article