बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा,  अनियंत्रित कार गड्ढे मे पलटी, तीन लोगो की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी

DNB Bharat Desk

 

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया ढाला चौक के समीप की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है जहाँ एक कार के अनियंत्रित होकर गड्ढे मे पलट जाने से  तीन लोगो की मौत हो गयीं है वही तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है. मृतको मे माँ बेटी और एक अन्य महिला शामिल है. जबकि घायलों मे पिता बेटा और ड्राइवर शामिल है। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।घटना बछवारा थाना क्षेत्र के झमटिया एन एच 28 के समीप की है.

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा,  अनियंत्रित कार गड्ढे मे पलटी, तीन लोगो की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी 2घटना के संबंध मे बताया जा रहा है की होली के मौके पर एक पूरा परिवार मुजफ्फरपुर से जमुई जा रहा था. इसी बीच किसी तरह से स्विफ्ट डिजाइर कार गड्ढे मे पलट गयीं जिसमे  कार मे सवार तीन लोगो की की मौत हो गयीं.. मरने वालो मे माँ बेटी और घर मे काम करने वाली एक अन्य महिला शामिल है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जहाँ घायलों को ईलाज के लिए भर्ती कराया वही तीनो शव को अपने कब्जे मे लेकर ईलाज के लिए निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया.

बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा,  अनियंत्रित कार गड्ढे मे पलटी, तीन लोगो की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी 3मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले सुधीर कुमार की पत्नी अर्चना देवी, उसकी पुत्री नम्रता कुमारी, और एक अन्य कुमारी के रूप में की गई है। वही घायलों मे सुधीर कुमार उनका बेटा ओम कुमार शामिल है.. इस संबंध मे प्रत्यक्ष दर्शी अमरजीत यादव ने बताया कि सभी लोग कार पर सवार होकर दलसिंहसराय की ओर से बेगूसराय की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ है जिसमे तीन की मौत हो गयीं.

बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा,  अनियंत्रित कार गड्ढे मे पलटी, तीन लोगो की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी 4वही घटना के संबंध मे परिजन गौतम कुमार ने बताया की सभी लोग मुजफ्फरपुर से  कार पर सवार होकर जमुई जा रहे थे. तभी बछवारा थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है. इस घटना में मां बेटी और एक महिला की मौत हुई है वही तीन अन्य लोग घायल हैं. जिनका ईलाज चल रहा है. फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.और आगे की कारवाई मे जुट गयीं है.

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article