बिहार शरीफ के आईएमए हाल में अपना पार्टी (राष्ट्रीय) ने बिहार में अपना प्रदेश कमेटी और जिला कमेटी का किया विस्तार

DNB Bharat Desk

 

बिहार में पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने का एलान

डीएनबी भारत डेस्क

अपना पार्टी (राष्ट्रीय) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुकेश धानुक ने बिहार शरीफ में पार्टी की प्रदेश कमेटी और जिला कमेटी का विस्तार किया। इस अवसर पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने पार्टी के भविष्य की योजनाओं और लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी और प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा की।

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ के आईएमए हाल में अपना पार्टी (राष्ट्रीय) ने बिहार में अपना प्रदेश कमेटी और जिला कमेटी का किया विस्तार 2पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश धानुक ने इस अवसर पर कहा कि अपना पार्टी बिहार में एक नया विकल्प बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के सभी वर्गों, विशेष रूप से अति पिछड़ा, पिछड़ा, दलित, महादलित, वंचित, और गरीब वर्गों के उत्थान के लिए काम करना है।

बिहार शरीफ के आईएमए हाल में अपना पार्टी (राष्ट्रीय) ने बिहार में अपना प्रदेश कमेटी और जिला कमेटी का किया विस्तार 3उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम करेगी। फिलहाल लोकसभा के चुनाव में पूरे बिहार में 5 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही गई है जिसका फैसला कोर कमेटी की बैठक में किया जाएगा।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article