गंगा नदी को स्वच्छ बनाने में सभी की सहभागिता होनी चाहिए — पंकज चौधरी

DNB Bharat Desk

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गंगा को स्वच्छ साफ सफाई कार्य को लेकर करोड़ों की राशि खर्च कर रहे हैं। केवल सरकार की योजनाओं से गंगा माता को स्वच्छ नहीं कर सकते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

सोमवार की शाम सिमरिया धाम के गंगा नदी तट पर कुंभ सेवा समिति द्वारा आयोजित गंगा महाआरती के दौरान मुख्य यजमान भारत सरकार के केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गंगा पूजन के उपरांत सभा को सम्बोधित करते हुए कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गंगा को स्वच्छ साफ सफाई कार्य को लेकर करोड़ों की राशि खर्च कर रहे हैं। केवल सरकार की योजनाओं से गंगा माता को स्वच्छ नहीं कर सकते हैं।

गंगा नदी को स्वच्छ बनाने में सभी की सहभागिता होनी चाहिए -- पंकज चौधरी 2जब तक आप लोगों की सहभागिता नहीं होगी तब तक गंगा माता स्वच्छ नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा यहां के लोगों में गंगा माता के प्रति जागृति है। तभी तो आप जैसे संभ्रांत लोग गंगा महाआरती की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए यहां के लोग आगे बढ़ रहें हैं। प्रधानमंत्री के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। आने वाला समय हम सबों का हैं।कहा कि दिनकर की भूमि पर आने का अवसर मिला। गंगा महाआरती देखने हरिद्वार और काशी जाते थे। यहां भी पूरे श्रद्धा भाव से गंगा महाआरती होती है।

- Sponsored Ads-

गंगा नदी को स्वच्छ बनाने में सभी की सहभागिता होनी चाहिए -- पंकज चौधरी 3यहां के लोगों में गंगा के प्रति श्रद्धा भाव दिखाई पड़ता है। मंच संचालन करते हुए कुंभ सेवा समिति के महासचिव रजनीश कुमार ने कहा कि कुंभ सेवा समिति विगत 2011 ई से लगातार कार्तिक मास में गंगा महाआरती का आयोजन करते आ रही है। साथ ही गंगा नदी की स्वच्छता, अविरलता को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। इस दौरान बेगूसराय खगड़िया परिक्षेत्र डीआईजी विकास कुमार ,उनकी धर्मपत्नी, पूर्व सहारा मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, भाजपा नेता केशव शांडिल्य, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार,

गंगा नदी को स्वच्छ बनाने में सभी की सहभागिता होनी चाहिए -- पंकज चौधरी 4दलसिंहसराय निवासी समाजसेवी आशा देवी, अरुणा देवी, मुजफ्फरपुर निवासी अरुण कुमार सिंह, बेगूसराय मार्निंग वाकर्स टीम के सदस्यों को कुंभ सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ नलिनी रंजन सिंह, आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो अशोक कुमार अमर, विश्वरंजन सिंह उर्फ राजू भैया, मीडिया प्रभारी शुभम, कोषाध्यक्ष नीरज शांडिल्य, सचिव विकास कुमार, रामाशीष सिंह, शंभू सिंह, निर्मल कुमार, विशाल कुमार सहित अन्य ने बुके,चादर व माला पहनाकर स्वागत किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article