बेगूसराय में 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजना भारतवासी को समर्पित किये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

DNB Bharat Desk

 

विकसित भारत, विकसित बिहार बनाने में चार चांद लगाएगा 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजना, सुरक्षा को लेकर एसपीजी, केंद्रीय बल, अर्द्धसैनिक बल, बेगूसराय प्रक्षेत्र के प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत

मेटल डिटेक्टर, पास चेक के बाद ही वीवीआईपी , व्यवस्थापक, प्रेस को दिया गया कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश,कार्यक्रम स्थल पर आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम,समावेशी विकास, सर्वांगीण विकास जैसे विकास की बियार से झुम उठे भारतवासी

 

डीएनबी भारत डेस्क

दिनकर की धरती बेगूसराय और सभास्थल पर पहूंचे लाखों की तादाद को नमन करते हुए भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शनिवार को 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजना को उद्घाटन व शिलान्यास कर भारतवासी को समर्पित किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।यह विकसित भारत, विकसित बिहार बनाने में चार चांद लगाएगा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजना भारतवासी को समर्पित किये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2वहीं मंच से दिनकर की धरती पर मोदी जी का स्वागत है, नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद, विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगाए गए।वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा चाक-चौबंद व्यवस्था को मजबूत करने में एसपीजी, केंद्रीय बल, अर्द्धसैनिक बल, राज्य मुख्यालय, बेगूसराय प्रक्षेत्र एवं बेगूसराय जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया। चाहें कोई भी हों उनको सुरक्षा की पैमाने पर खड़ा उतरना ही पड़ा। वहीं सुरक्षा के एक अधिकारियों ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए कहा कि कार्यक्रम में शामिल हुए सभी की सुरक्षा सबसे पहली जिम्मेदारी है।

बेगूसराय में 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजना भारतवासी को समर्पित किये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3इसके लिए आईएएस,आईपीएस, प्रोबेशनर आइएएस, प्रोबेशनर आईपीएस, प्रोबेशनर डीएसपी डीएसपी, पुलिस निरीक्षक द्वारा गहनता से जांच किया जा रहा है। कहा यहां आने -जाने वाले सभी का मेटल डिटेक्टर से टेस्ट किया गया तथा पास चेक किया गया है। वहीं जगह-जगह पर डीडीसी,एडीएम, एसडीओ, डीसीएलआर, एएसडीओ, एमडीएसएस, डीआरडीए, कार्यपालक दंडाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, बीडीओ,सीओ के साथ पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अपर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, एस आई द्वारा एन एच 31 सड़क पर रुट और भीड़ को डायवर्ट करते देखे गए।

बेगूसराय में 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजना भारतवासी को समर्पित किये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4वहीं दूसरी और कार्यक्रम में शामिल हुए लाखों लाख की भीड़ को नियंत्रित करने में सभास्थल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी अभिन्न योगदान रहा। आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कलाकारों ने शमा बांधते हुए भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा,श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना प्रभुजी चले आना,चारु दुल्हा में बड़का कमाल सखिया,, मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे। जैसी रामभक्ति पर आधारित गीत को गाकर ख़ूब तारीफ बटोरा‌ और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बेगूसराय में 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजना भारतवासी को समर्पित किये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5वहीं इसी तरह से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मिथिला के लाल संख बादक बिपीन मिश्रा ने भी अपने संख बादन से सभी को अपने ओर खींच लिया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के लिए मुख्य पंडाल के बाएं तरफ़ बने विशाल पंडाल में तथा आईओसी, आयल इंडिया, हर्ल, एनटीपीसी, रेलवे, सुरक्षा के अधिकारियों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के लिए मुख्य पंडाल में अलग-अलग व्यवस्था किया गया था। तथा आम जनों के लिए बड़ा पंडाल में स्थान चिन्हित किया गया था। कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि सभी के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम से अधिक उपर उठकर समावेशी विकास, सर्वांगीण विकास जैसे विकास की बियार से झुम उठे भारतवासी।

बेगूसराय में 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजना भारतवासी को समर्पित किये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6मौके पर पीएम कार्यक्रम को लेकर चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन बेगूसराय डा प्रमोद कुमार सिंह, एलेक्सिया अस्पताल के निदेशक डा धीरज कुमार शांडिल्य लगातार अपडेट लेते रहे। वहीं दूसरी ओर निगरानी दल द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए उपकरणों से दुर रहने एवं धैर्य व संयम बरत कर उत्साह पूर्वक कार्यक्रम का आनन्द लेने,अपना स्थान ना छोड़ें का उद्घोष ध्वनि विस्तारक यंत्रों से किया जा रहा था।

बेगूसराय में 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजना भारतवासी को समर्पित किये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर संजय कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय रेंज रशीद जमां, डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक बेगूसराय मनीष , आईपीएस अधिकारी प्रमिला ईरानी, डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर, एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ सुबोध कुमार, डीएसपी ट्राफिक निशिकांत भारती, डीसीएलआर ऐश्वर्य कश्यप, सुजीत सुमन, सहित पटना, बेगूसराय, खगड़िया जिले के सभी आला अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article