मुखिया सह जदयू नेता कारू तांती की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने घर से बाहर बुलाकर मारी गोली

DNB Bharat Desk

 

ग्रामीणों में आक्रोश, वेन थाना क्षेत्र की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव सर चढ़कर बोल रहा है तभी तो दिन दहाड़े बेन प्रखंड के आट पंचायत के वर्तमान मुखिया एवं वरिष्ठ जदयू नेता कारू तांती को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी।

- Sponsored Ads-

मुखिया सह जदयू नेता कारू तांती की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने घर से बाहर बुलाकर मारी गोली 2घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि कारू तांती की तबीयत खराब थी और वह अपने घर में आराम कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवकों के द्वारा मुखिया कारू तांती को घर से बाहर बुलाकर पास में ले गया और प्रणाम करने के बाद उनके सीने में गोली मार दी।

मुखिया सह जदयू नेता कारू तांती की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने घर से बाहर बुलाकर मारी गोली 3जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में खासा आक्रोश भी देखा जा रहा है। क्योंकि दिन दहाड़े घर से बुलाकर मुखिया की गोली मारकर हत्या कर देना कहीं ना कहीं प्रशासनिक सुरक्षा पर सवाल भी खड़े करते हैं।

मुखिया सह जदयू नेता कारू तांती की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने घर से बाहर बुलाकर मारी गोली 4 इसके पूर्व भी नालंदा जिले में मुखिया को ऊपर जानलेवा हमला एवं गोली मारकर हत्या जैसी वारदात कर चुकी है। घटना क्यों घटी इस बात की जानकारी अभी तक किसी को नहीं है। वही इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।इस घटना के बाद पूरा अस्पताल परिसर छावनी में तब्दील हो चुका है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article