नालंदा में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत एक घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के सराय थाना क्षेत्र इलाके के वेनार पावर ग्रिड के समीप साइकिल और ट्रक की टक्कर में एक युवक सिद्धार्थ कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ एक दूसरा युवक अवधि कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया जाता है कि सिद्धार्थ कुमार अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम को लेकर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक को ठोकर मार दिया।

- Sponsored Ads-

दोनों युवक सड़क पर गिर गए दोनों युवक को रौंदते हुए ट्रक भाग निकला। जिससे सिद्धार्थ कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अवधि कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर भागने में सफल रहा। मृतक सिद्धार्थ कुमार बिंद थाना क्षेत्र के आमावा गांव का रहने वाला है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article