जिस वक्त उनके पिताजी मुख्यमंत्री थे उस वक्त तेजस्वी यादव को भारत रत्न दिलाने की याद नहीं आई और आज वह काशीराम, श्री कृष्णा बाबू एवं दशरथ मांझी तथा अन्य लोगों को भारत रत्न दिलाने की मांग कर रहे हैं – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आरे हाथों लेते हुए कहा है कि जिस वक्त उनके पिताजी मुख्यमंत्री थे उस वक्त तेजस्वी यादव को भारत रत्न दिलाने की याद नहीं आई और आज वह काशीराम, श्री कृष्णा बाबू एवं दशरथ मांझी तथा अन्य लोगों को भारत रत्न दिलाने की मांग कर रहे हैं ।

- Sponsored Ads-

नरेंद्र मोदी की सरकार भारत के विकास के साथ-साथ महापुरुषों का सम्मान करना भी जानती है और नरेंद्र मोदी की सरकार में महापुरुषों को भारत रत्न से नवाजा भी जा रहा है। वहीं राहुल गांधी के द्वारा प्रगति मैदान टनल पर किए गए ट्वीट की बात कहते हुए उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी की सरकार विकास के नए आयाम को लिख रही है अगर नरेंद्र मोदी की सरकार में संसद भवन बनाया गया तो गांव में 50000 पंचायत भवन का भी निर्माण किया गया ।

जिस वक्त उनके पिताजी मुख्यमंत्री थे उस वक्त तेजस्वी यादव को भारत रत्न दिलाने की याद नहीं आई और आज वह काशीराम, श्री कृष्णा बाबू एवं दशरथ मांझी तथा अन्य लोगों को भारत रत्न दिलाने की मांग कर रहे हैं - गिरिराज सिंह 2इतना ही नहीं सड़कों का जाल भी बिछाया गया और विकास के हर पहलू पर कार्य किए गए। वही उन्होंने आजदुद्दीन ओवैसी पर चोट करते हुए कहा कि 1947 में भारत के विभाजन के समय ही अगर ओवैसी जैसे लोग पाकिस्तान चले गए होते तो आज यह परिस्थितियां सामने नहीं आती।

दरअसल ओवैसी ने शायराना अंदाज में कहा था कि हुक्मरान हो गए कामीने लोग, खाक में मिल गए नगिने लोग और असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि जब भारत के प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव थे और बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया जा रहा था उस वक्त नरसिम्हा राव ने पूजा का बहाना करके कार्रवाई से इनकार किया था।

वही लालकृष्ण आडवाणी ने रथ यात्रा निकाली थी आज ऐसे लोगों को भारत रत्न दिया जा रहा है। वही तेजस्वी यादव पर चोट करते हुए उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है अतः उन्होंने सभी विधायकों को नजर बंद कर लिया है ।

जबकि यहां सभी का मन का दरवाजा खुला हुआ है। वही श्वेत पत्र के संबंध में उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी की सरकार श्वेत पत्र जारी कर विकास के आयाम से जनता को परिचित कर रही है यह कोई एजेंडा नहीं है। नरेंद्र मोदी की सरकार में विकास के जो काम किए गए उसे ही जनता के सामने प्रस्तुत किया गया है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article