यूको बैंक औगान स्थित जन शिक्षण संस्थान परिसर में प्रतिभा खोज परीक्षा का हुआ आयोजन, सफल बच्चों को किया गया पुरस्कृत

DNB Bharat Desk

भूतपूर्व सरपंच राम उदगार चौधरी के आईआईटीएन पुत्र पवन कुमार चौधरी के सौजन्य से प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत यूको बैंक औगान स्थित जन शिक्षण संस्थान परिसर में शुक्रवार को औगान निवासी भूत पूर्व सरपंच राम उदगार चौधरी के आईआईटीएन पुत्र पवन कुमार चौधरी के सौजन्य से प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

इसमें एलिट इंटरनेशनल स्कूल औगान, सेंट माइकल पब्लिक स्कूल रसलपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय औगान सहित विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले सातवी क्लास से लेकर नौवीं क्लास तक के 35 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमे परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वाले बच्चो में स्लेहा हसन,सोनू कुमार गोलू कुमार, मोनाली कुमारी, अमन कुमार आदि शामिल थे।

यूको बैंक औगान स्थित जन शिक्षण संस्थान परिसर में प्रतिभा खोज परीक्षा का हुआ आयोजन, सफल बच्चों को किया गया पुरस्कृत 2परीक्षा को लेकर बच्चो में खासा उत्साह देखा गया। आईआईटीएन पवन कुमार चौधरी ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभा की खोज के लिए यह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।गरीब बच्चो को एक मंच देने के लिए कृत्वांकल्पित है।

आर्थिक रूप से कमजोर होनहार प्रतिभा वाले बच्चो को छात्रवृति, पुस्तक सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।मौके पर शिक्षक प्रवीण कुमार,कन्हैया कुमार,राहुल कुमार, बच्चो के अभिभावक प्रह्लाद कुमार,मुकेश कुमार सहित आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article