वीरपुर में ग्यारह हजार वोल्ट की चिंगारी से लगी आग में लाखो रुपये के खेतो में लगी ईख की फसल जलकर बर्बाद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर पुर्वी पंचायत के वार्ड नं 10 के किसान विरेंद्र झा और पंकज झा के खैय जलाशय स्थित बक्तर बाबा स्थान के पास 1 बीघा से अधिक खेत में लगे ईख की फसल में आग लगने से जहां लाखों रूपए की फसल जलकर बर्बाद हो गया है।

वहीं पकरी मुनि चक के शिवदासानी महंतों के घर स्थित भूषकार में आग लगने से भूषा समेत भूषकार जल कर बर्बाद हो गया है। यहां आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका। जब की खैय जलाशय स्थित बक्तर बाबा स्थान के पास केतारी की फसल में 11 हजार के तार में प्रवाहित विद्युत की चिंगारी निकलने से केतारी की फसल जल कर बर्बाद हो गया।

- Sponsored Ads-

पकरी मुनि चक में वीरपुर थाना से गयी एक छोटी अग्नी शामक और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तो वीरपुर खैय जलाशय स्थित केतारी की फसल लगे आग पर काबू पाने के लिए बेगूसराय से एक अग्निशामक वाहन और ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article