नेटबॉल खेल के माध्यम से खिलाड़ी सरकारी नौकरी पा सकते हैं – राजेश कुमार टूना

DNB Bharat Desk

राज्यस्तरीय विद्यालय नेटबॉल के ट्रायल में 13 जिलों के 250 बच्चों ने लिया भाग

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बीहट में मंगलवार को आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय नेटबॉल बालक बालिका अंडर 14/17/19 के खिलाड़ियों का ट्रायल बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना खेल विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हर्ल फर्टिलाइजर एचएफसी एफसीआई थाना के समीप खेल मैदान में लिया गया।इस दौरान 13 जिलों से चयनित करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें बेगूसराय, नवादा, रोहतास, सारण, सीवान, सहरसा, जमुई, नालन्दा, कटिहार, भागलपुर, वैशाली, पटना,भोजपुर जिले की अंडर 14, अंडर 17 ,अंडर 19 के बालक बालिका खिलाड़ी ट्रायल में शामिल होकर अपने खेल का प्रदर्शन किया।

नेटबॉल खेल के माध्यम से खिलाड़ी सरकारी नौकरी पा सकते हैं - राजेश कुमार टूना 2एक दिवसीय ट्रायल का उद्घाटन बेगूसराय जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार टूना, सचिव अशोक कुमार सिंह, बिहार राज्य के महासचिव संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। बेगूसराय जिला नेटबॉल सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिला खेल विभाग द्वारा बेहतर तरीके से ट्रायल करवा कर बेहतर खिलाड़ी का चयन टीम में किया जाएगा।संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार टूना ने कहा कि नेटबॉल के ट्रायल में इतनी संख्या में खिलाड़ियों का विभिन्न जिलों से आना यह दर्शाता है कि आने वाले दिनों में नेटबॉल का भी क्रेज बढ़ने वाला है।इस खेल के माध्यम से खिलाड़ी सरकारी नौकरी पा सकते हैं।

- Sponsored Ads-

नेटबॉल खेल के माध्यम से खिलाड़ी सरकारी नौकरी पा सकते हैं - राजेश कुमार टूना 3सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। बिहार राज्य नेटबॉल संघ के महासचिव संतोष कुमार ने बताया कि ट्रायल के बाद टीम गठन उपरांत अंडर 14, अंडर 19 बालक बालिका टीम आगामी दो दिसंबर से छह दिसंबर तक कोरवा छत्तीसगढ़ खेलने जाएगी। इसके अलावा अंडर 17 बालक बालिका टीम लुधियाना पंजाब 11 से 17 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में खेलने जाएगी। इस अवसर पर बेगूसराय खेल विभाग के शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार रौशन, मनीष कुमार, विजय कुमार,निखर कुमार, आदित्य कुमार अंबर, सुमित , सुजीत कुमार की देखरेख में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, नाश्ता एवं खाना उपलब्ध कराया गया।

नेटबॉल खेल के माध्यम से खिलाड़ी सरकारी नौकरी पा सकते हैं - राजेश कुमार टूना 4वही निर्णायक की भूमिका में खेल प्राधिकरण पटना से अनिरुद्ध कुमार, कुश कुमार त्रिपाठी के अलावा प्रिया, रोहित, खुशी, अनुराग सहित अन्य मौजूद थे। मौके पर चन्द्र प्रकाश सिंह उर्फ लाल बाबू, प्रशान्ना प्रशांत एम्बुलेंस कर्मी ईएमटी मनोज कुमार, चालक संजीव कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article