वीरपुर के सरौंजा बहियार में आग लगने से  4 बीघे की गेहूं की फसल जलकर राख

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा पंचायत के सरौंजा बहियार में बुधवार को आग लगने से करीब चार बीघे के गेहूं का फसल जलकर राख हो गया।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गेहूं के फसल के समीप एक किसान के द्वारा थ्रेसर के माध्यम से बकुला की दौनी की जा रही थी।

- Sponsored Ads-

तभी थ्रेसर के चिंगरी से निकली आग ने आसपास के खेतों में लगी गेंहू की फसल को अपने आगोश में ले लिया।जिसमें आधे दर्जन लोगों का करीब 4 बीघे की गेहूं की फसल जलकर राख हो गया।घटना की सूचना पाकर पर्रा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नवीन कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वीरपुर थाने की अग्निशमन गाड़ी को उक्त बहियार में लाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वीरपुर के सरौंजा बहियार में आग लगने से  4 बीघे की गेहूं की फसल जलकर राख 2स्थानीय किसानों ने बताया कि पिछले दिनों भी प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से कई प्रकार की रबी फसल बर्बाद हो गई थी।पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की।

Share This Article