कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राणा बीघा में किया विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी,मल्लिका अर्जुन खड़गे और नीतीश कुमार का फूंका पुतला

DNB Bharat Desk

 

 

राणा बीघा में पुतला दहन के दौरान बीजेपी गया जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने कहा आने वाले समय में नीतीश कुमार का करेगे पिंडदान

 

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

नालंदा-कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बिहारशरीफ में पुतला दहन कर भारी मात्रा में मिली अवैध नगदी के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राणा बीघा में किया विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी,मल्लिका अर्जुन खड़गे और नीतीश कुमार का फूंका पुतला 2प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। नालंदा जिला भाजपा अध्यक्ष ई रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस और बिहार सरकार भ्रष्टाचारी है, जिन्होंने बिहार को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति खराब हो गई। आज भाजपा पुतला फूंक रही है, कल से जनता आपको फूंक देगी।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राणा बीघा में किया विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी,मल्लिका अर्जुन खड़गे और नीतीश कुमार का फूंका पुतला 3वहीं भाजपा के गया जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार में सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने ऐलान किया कि नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद करने का काम किया है। गया जिला प्रभारी रहते हुए गया में ही नीतीश कुमार का पिंडदान कर देंगे।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article