नालंदा: आपसी वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने मस्जिद गली में चलाई गोली, गोली चलने से मची दहशत, दो खोखा मौके से हुआ बरामद

DNB Bharat Desk

राष्ट्रपति के नालंदा आगमन से पहले जिले में बदमाश सक्रिय हो गए हैं। सिलाव थाना क्षेत्र के मस्जिद गली में आपसी वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।घटना सिलाव थाना क्षेत्र की है, जहां मस्जिद गली में बदमाशों के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई। 

फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजगीर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली है। थानाध्यक्ष द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

नालंदा: आपसी वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने मस्जिद गली में चलाई गोली, गोली चलने से मची दहशत, दो खोखा मौके से हुआ बरामद 2गौरतलब है कि 31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली हैं। उनके आगमन को लेकर राजगीर, सिलाव और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article