नालंदा: तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का 30 नवंबर को होगा उद्घाटन, अस्वस्थ होने के कारण सीएम नीतीश कुमार के बदले मंत्री विजय कुमार चौधरी करेगे उद्घाटन

 

महोत्सव के दौरान मशहूर गायक जावेद अली के सुरो से गुजेगी राजगीर की वादियां

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

नालंदा- पर्यटन विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन नालंदा द्वारा राजगीर महोत्सव का आयोजन 30 नवंबर से 2 दिसंबर की अवधि में स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में किया जा रहा है। महोत्सव के अवसर पर 7 दिवसीय ग्रामश्री मेला का आयोजन भी किया जायेगा।

इस अवसर पर महिला महोत्सव, व्यंजन मेला, पुस्तक मेला, विभिन्न खेल प्रतियोगिता, दंगल प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, विभिन्न विभागों के स्टॉल, विभागीय प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों होना था लेकिन सीएम नीतीश कुमार का तबीयत खराब होने के कारण अब इस राजगीर महोत्सव का उद्घाटन प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा किया जाएगा।

इस बार जावेद अली विशाल भारद्वाज  ऐश्वर्य निगम के सुरो से राजगीर की वादियां गूंजेगी।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -