भगवानपुर थाना परिसर के जनता दरबार में एक मामले का हुआ निष्पादन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में जनता दरबार  का अयोजन किया गया । अंचलाधिकार वीणा भारती की अध्यक्षता में हुई । वही अंचलाधिकारी वीणा भारती ने बताया कि पुराने 4 मामले में से एक मामले का निष्पादन दोनो पक्षों की उपस्थिति मे किया गया ।

वही शेष 3 लंबित मामले में दोनो पक्ष उपस्थित नही होने के कारण का निष्पादन नही हो सका। अगले तारीख के जनता दरबार में दोनो पक्षों को सूचित किया जाएगा अगर दोनो पक्ष उपस्थित होते है तो निष्पादन कर दिया जाएगा ।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर थाना परिसर के जनता दरबार में एक मामले का हुआ निष्पादन 2मौके पर थाना के एस आई विनीत कुमार झा , राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार भारती, गोपाल कुमार, डब्लू कुमार ,दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article