सड़क किनारे खड़े ट्रक को अनियंत्रित पिकअप वैन ने पीछे से मारी टक्कर; चालक एवं महिला समेत तीन लोग जख्मी,दो की स्थिति नाजुक

DNB Bharat Desk

 

घटना बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के पपरौर एनएच- 31 की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मैजिक बेन पर सवार चालक गौतम कुमार एवं एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। जिन में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है । घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पपरौर एनएच- 31 की है।

- Sponsored Ads-

सड़क किनारे खड़े ट्रक को अनियंत्रित पिकअप वैन ने पीछे से मारी टक्कर; चालक एवं महिला समेत तीन लोग जख्मी,दो की स्थिति नाजुक 2मिली जानकारी के अनुसार घायल सभी लोग मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं एवं सब्जी के व्यापारी हैं। बीती रात सभी लोग सब्जी खरीदने के लिए दलसिंहसराय जा रहे थे इसी क्रम में सिंघौल थाना क्षेत्र के पपरौर के नजदीक सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मैजिक ने ठोकर मार दी जिससे कि चालक गौतम कुमार समेत तीन लोग घायल हो गए।

सड़क किनारे खड़े ट्रक को अनियंत्रित पिकअप वैन ने पीछे से मारी टक्कर; चालक एवं महिला समेत तीन लोग जख्मी,दो की स्थिति नाजुक 3घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाने की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है । पुलिस के द्वारा घायल के परिजनों को सूचना देने के उपरांत घायल के परिजन सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article