सीएम नितीश कुमार के अश्लील बयान पर महिलाओं ने किया पुतला दहन

DNB Bharat Desk

 

तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि-महिलाओं के प्रति उनकी गलत मानसिकता को बताती है,मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए शर्मनाक बयान और फिर इस बयान पर खेद जताते हुए माफी मांगने के बाद भी नीतीश कुमार के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। विवादास्पद बयान को लेकर जगह जगह महिलाओं के द्वारा निंदा करते हुए इस्तीफे की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के रसीदपुर-साठा जाने वाली सड़क पर गुरुवार को आक्रोशित महिलाओं ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन किया।

- Sponsored Ads-

पुतला दहन के दौरान महिलाओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला मोर्चा रसीदपुर के सदस्य अंजू कुमारी ने बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा सदन में दिये गये बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का यह बयान महिलाओं के प्रति उनकी गलत मानसिकता को बताती है। मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बिहार के मुखिया आज तक महिलाओं की वोट से ही मुख्यमंत्री बनते आ रहे हैं।

सीएम नितीश कुमार के अश्लील बयान पर महिलाओं ने किया पुतला दहन 2लेकिन आज महिलाओं के प्रति अमर्यादित बयान देकर उन्होंने महिलाओं का जो अपमान किया है इसके लिए बिहार की महिला कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बंदुक से निकला गोली और जुबान से निकली बोली कभी वापस नहीं होता है। उसी प्रकार बिहार के सर्वोच्च पद पर रहते हुए उन्होंने जो बयान दिया उससे प्रतीत होता है कि बिहार में नशाबंदी कानुन लागु कर स्वयं नशा का सेवन करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा आठ सौ करोड़ रूपया जनगणना के लिए खर्च करने का काम किया। जबकि आठ सौ करोड़ रूपये में कोई उद्योग लगा दिया जाता तो बिहार के लोगों को जीवकोपार्जन का साधन मिलता।

सीएम नितीश कुमार के अश्लील बयान पर महिलाओं ने किया पुतला दहन 3उन्होंने कहा कि हम मानव है और मानव का कोई जात व धर्म नहीं होता,हिन्दुस्तान में सिर्फ एक ही जाती के लोग रहते हैं और वो है हिन्दुस्तानी। मुख्यमंत्री के बयान के बाद समर्थित पार्टी के द्वारा कहा जाता है मुख्यमंत्री से गलती हो गया। जब महिलाओं के द्वारा विरोध किया जाता है तब सरकार के समर्थक का कहना है कि विपक्षी दल के महिलाओं के द्वारा विरोध किया जा रहा है। हम वैसे लोगों को कहना चाहते हैं कि आज महिलाओं के बदौलत ही नितीश कुमार की सरकार है, महिला को पार्टी से क्या लेना देना है, वो सिर्फ वोट गिराना जानती है।

सीएम नितीश कुमार के अश्लील बयान पर महिलाओं ने किया पुतला दहन 4वहीं दुर्गा झा ने कहा कि नितीश कुमार आसमान से नहीं टपके है, उनकी भी कोई ना कोई मां थी। वो अपने मां को गाली देने का काम किया है। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मौके पर विमला देवी,पुनम झा,पवन देवी,फुलन देवी,सुनीता देवी,मीरा देवी समेत अन्य महिला मौजूद थी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article