सीएम नीतीश के आमंत्रण पर 18 अक्टूबर को पटना आएंगी राष्ट्रपति, चौथे कृषि रोडमैप की शुरुआत करने के साथ ही…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरा पर 18 अक्टूबर को पटना आएंगी। राष्ट्रपति सीएम नीतीश के आमंत्रण को स्वीकार कर 18 अक्टूबर को पटना आएंगी जहां वे चौथा कृषि रोडमैप का शुभारंभ करेंगी। चौथा कृषि रोडमैप शुरुआत कार्यक्रम पटना के ज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी। कृषि रोडमैप के शुरुआत के अगले दिन यानि 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के गया स्थित स्थायी परिसर में विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी वहीं 20 अक्टूबर को मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

- Sponsored Ads-

विदित हो कि राज्य में खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि को लेकर करीब 16 हजार करोड़ से भी अधिक की लागत से अगले पांच वर्षों तक के लिए चौथा कृषि रोडमैप तैयार किया गया है जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति के द्वारा किया जाएगा। चौथे कृषि रोडमैप में खेती की मिट्टी से लेकर आदमी तक के सेहत का ख्याल रखा गया है और उनके बेहतरी के लिए काम किए जायेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article