नालंदा जिला में दो अलग-अलग हादसा में एक महिला एवं एक पुरुष की मौत

DNB Bharat

नालंदा जिला के बेन थानाक्षेत्र अंतर्गत सैदपुर में करेंट से किसान की मौत एवं तेलहाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत चांदपुर में वज्रपात से महिला की हुई मौत।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र इलाके में हुए अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना तेलहाड़ा थाना क्षेत्र इलाके के चांदपुर में घटी है। जहां वज्रपात की चपेट में आने से 50 वर्षीय कोसमा देवी की मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में मृतका के रिश्तेदार ने बताया कि तेज बारिश के दौरान कोसमा खेतों में काम कर रही थी तभी जोरदार आकाशीय बिजली हुई। जिसकी चपेट में महिला आ गई और उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दूसरी घटना बिंद थाना क्षेत्र इलाके के सैदपुर में घटी। जहां करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान अजय सिंह उर्फ मुखिया जी की मौत हो गई।

घटना के संबंध में मृतक किसान के परिजनों ने बताया कि किसान खेतों में कम कर रहा था। इसी दौरान वह 11 हजार की बिजली की खंभे के संपर्क में आ गया। जिसमें पूर्व से बिजली प्रवाहित हो रही थी। उसी की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त दोनों ही घटनाओं से मृतक के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article