गंगा स्नान करने के दौरान 6 वर्षीय बच्चा की डूब कर मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक छः वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गईं है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि घर की महिलाओं और दूसरे लोगों के पीछे-पीछे बच्चा गंगा नदी तक चला गया जहां लोगो को गंगा स्नान करते देख वो भी गंगा स्नान करने लगा इसी क्रम में उसकी डूबने से मौत हो गईं। बच्चे का शव काफी खोजबीन के बाद तकरीबन 1 घंटे बाद बरामद किया गया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के गोसाई टोल सीहमा की है।

- Sponsored Ads-

मृतक बच्चे की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के गोसाई टोल सीहमा के रहने वाले मंजेश कुमार यादव के लगभग छः वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई। बच्चे के दादा राम उदगार यादव ने घटना के संबंध में बताया कि उनका गांव गंगा नदी के पास ही है इसी क्रम में परिवार के लोग जब स्नान करने जा रहे थे तभी बच्चा लोगो के पीछे-पीछे गंगा नदी के पास और गंगा नदी में स्नान करने लगा। जिसके बाद बच्चे की डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद घंटो खोज करने पर बच्चे का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से सिहमा गोसाई टोल में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

Share This Article