वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन सख्त – डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा

DNB Bharat

बेगूसराय में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए डीएम के निर्देश पर की गई कार्रवाई

डीएनबी भारत डेस्क 

शहर में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी बेगूसराय के निर्देश के आलोक में शनिवार 25 नवंबर को सबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई एवं जुर्माना राशि वसूली हेतु जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर आयुक्त मनोज कुमार द्वारा किया गया।

- Sponsored Ads-

उक्त अभियान एनएच-31 पर सिंघौल चैक से सुभाष तक चलाया गया। जिसके तहत भवन निर्माण से संबंधित सामग्री सड़क पर रखने के कारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2016 का उल्लंघन करने के आरोप में जुर्माना की राशि वसूली की गयी। साथ ही जुर्माना की राशि नहीं देने पर सामग्रियों को भी जब्त किया गया। अभियान के तहत कुल 41 व्यक्तियों से 142000/- (एक लाख बियालिस हजार) रूपये जुर्माना की राशि की वसूली गयी।

अभियान में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, रामानुज प्रसाद सिंह, नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह, प्रभारी सहायक कर दारोगा दिनकर कुमार, नवीन कुमार, कर संग्राहक आदर्श कुमार, नवल मेहता, गौतम कुमार, रूपेश कुमार, अरविन्द चैधरी, अनिल ठाकुर, मुकेश कुमार, कार्यालय कर्मी अशोक कुमार, जितेन्द्र कुमार, पियुष कुमार सहित सिंघौल थाना पुलिस उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article