बेगूसराय में 28 सितंबर को होगी अखिल भारतीय छात्र संगठन का महाधिवेशन

DNB Bharat Desk

 

नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के कारनामों से देश में बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई, अशिक्षा,अहिंसनुता, जातिय उन्माद, संप्रदायिक दंगों आदि से देश जुझ रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

28 सितंबर को बेगूसराय में होने वाली अखिल भारतीय छात्र संगठन की महांधीवेशन को लेकर वीरपुर अंचल के सीपीआई नेताओं ने अंचल परिषद की बैठक वीरपुर पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह के दरवाजे पर गुरुवार को पूर्व अंचल मंत्री रामविलास महतो की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।

- Sponsored Ads-

बैठक में वीरपुर अंचल प्रभारी सह सीपीआई नेता प्रहलाद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा वर्तमान समय में केन्द्र में बीजेपी की सरकार है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के कारनामों से देश में बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई, अशिक्षा,अहिंसनुता, जातिय उन्माद, संप्रदायिक दंगों आदि से देश जुझ रही है।

बेगूसराय में 28 सितंबर को होगी अखिल भारतीय छात्र संगठन का महाधिवेशन 2छोटे बड़े कल-कारखाने बंद हो गए हैं। इनके मंत्री मंडल में दर्जनों सांसद और कार्यकर्ताओं समेत कई नेताओं पर संगीन मामले भी दर्ज हैं। इसके लिए अभी से ही 2024  में होने वाली लोक सभा चुनाव में मतदाता उन्होंने वोट की चोट से सबक सिखाने की मंशा तो बना लिया है। उन्होंने मौजूद नेताओं से अपील करते हुए कहा स्थानीय स्तर पर सुखार, केसीसी, किसानों के कर्ज माफी आदि ज्वलंत मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा गरीबों की गाढ़ी कमाई को नामचीन पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने,देश की सरकारी संम्पती रेल,हवाई जहाज,कोयला खदानों को बेचे जाने के साथ 28  सितंबर को बेगूसराय में आहुत अखिल भारतीय छात्र संगठन के महाधिवेशन में और 3 अक्टूबर को समाहरणालय पर धरना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

मौके पर अंचल मंत्री सुरेश पासवान, रामाशीष महतों,रंजीत यादव,अजय झा, मोहम्मद कमाल,राम आश्रय पासवान, मंटुन यादव, अरूण राय, डाक्टर दिलीप, भागवत महतो, अनिल यादव समेत दर्जनों सीपीआई नेता मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article