बेगूसराय में गरजे गिरिराज सिंह: “शक्ति प्रदर्शन से नहीं रुकेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, राजस्थान में पुलिस पर पथराव बर्दाश्त नहीं”

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजस्थान में मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव पर कहा की वह शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अतिक्रमण हटाने का काम नहीं रुकेगा। वहीं ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी बांग्लादेशी और रोहंगिया को वोट की लालच में नौकरी दे रही हैं।

- Sponsored Ads-

दरअसल अपने पांच दिवसीय दौरा पर बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राजस्थान में मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव पर की वह शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अतिक्रमण हटाने का काम नहीं रुकेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि देखिए राजस्थान सरकार अतिक्रमण के विरुद्ध में काम कर रही थी यह बुझाता है मस्जिदों के बगल में कोई ऐसा नहीं है मस्जिद के बगल में अतिक्रमण हो तो नहीं हटाया जाए, इससे साबित होता है अपने शक्ति परीक्षण आज वह प्रदर्शित करना चाहते हैं लेकिन सरकार उनके इस शक्ति परीक्षण से डरने वाली नहीं है अतिक्रमण का काम चलते रहेगा।

बेगूसराय में गरजे गिरिराज सिंह: "शक्ति प्रदर्शन से नहीं रुकेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, राजस्थान में पुलिस पर पथराव बर्दाश्त नहीं" 2वहीं बंगाल में ममता बनर्जी के द्वारा बांग्लादेशी रोहनिया को नौकरी दिए जाने पर कहा की लगता है ममता बनर्जी  सत्ता के लिए बंगाल को बंगलादेश बनाना चाहती हैं एक तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं के पर अत्याचार हो रहा है‌,वही दूसरे तरफ ममता बनर्जी बांग्लादेशी और रोहंगिया को नौकरी दे रहे हैं इस पर जांच होनी चाहिए उसे हटाने चाहिए इसके लिए ममता बनर्जी को एक अलाउंस करना चाहिए। लेकिन वो ऐसा करेंगी नहीं वह वोट की लालच में बांग्लादेशियों का मुख्यमंत्री बनना चाहती है

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article