बेगूसराय में साइकिल चोरी के आरोप में भीड़ से पिटता रहा युवक, देखती रही पुलिस

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत कालीस्थान चौक की घटना, माॅब लिचिंग की बड़ी घटना होते होते बची।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर मॉब लिंचिंग की बड़ी वारदातों होते-होते उस वक्त बच गई जब एक चोर को स्थानीय लोगों ने साइकिल चोरी के जुर्म में पकड़ लिया एवं जमकर पिटाई शुरू कर दी । खास बात यह रही कि पुलिस के सामने कुछ लोगों की भीड़ द्वारा आरोपी युवक को पिटती रही और  पुलिस एवं आमराहगीर तमाशबीन बने रहे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में साइकिल चोरी के आरोप में भीड़ से पिटता रहा युवक, देखती रही पुलिस 2

तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह सैकड़ों की संख्या में राहगीर एवं कई पुलिसकर्मी के सामने कुछ लोगों के द्वारा युवक की पिटाई की जा रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के सबसे पॉश इलाके काली स्थान चौक की है। हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उक्त युवक को हिरासत में ले लिया जिससे युवक की जान बच सकी।

बेगूसराय में साइकिल चोरी के आरोप में भीड़ से पिटता रहा युवक, देखती रही पुलिस 3

आरोप लगाया जा रहा है कि सब्जी विक्रेता रंजीत साह अपनी साइकिल खड़ी करके सब्जी की दुकान लगा रहा था और उसी क्रम में आरोपी युवक के द्वारा साइकिल की चोरी का प्रयास किया गया। लेकिन चोरी करते लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी रचियाही का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है ।आरोपी युवक ने साइकिल की चोरी की घटना से इनकार किया है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article