संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से, संसदीय कार्य मंत्री ने दी जानकारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर को बुलाया गया है। विशेष सत्र के दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। इस बात की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर दी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विशेष सत्र के दौरान सार्थक चर्चा होगी।

- Sponsored Ads-

विदित हो कि संसद का मानसून सत्र 11 अगस्त को समाप्त हुई थी। संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गई। इस दौरान विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया। वहीं विपक्ष मणिपुर मामले को लेकर सत्र के दौरान लगातार हंगामा करती रही।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article