तेजस्वी ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई तो राहुल ने पूछा लंच में कौन सी मछली, फिर…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

लोकसभा चुनाव के दौरान से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में गहरी दोस्ती देखने को मिल रही है। बुधवार को जब राहुल गांधी का जन्मदिन था तो देश भर से उन्हें बधाइयां मिल रही थी लेकिन एक बधाई पर राहुल गांधी ने बहुत ही रोचक जवाब दिया। राहुल को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बिहार के राजद नेता तेजस्वी यादव ने जब जन्मदिन की बधाई दी तो राहुल गांधी ने जवाब में पूछा कि अगला लंच- कतला या रोहू। राहुल गाँधी को जवाब में तेजस्वी ने भी कतला -फ्राइड, रोहू- ग्रेवी के साथ लिखा।

- Sponsored Ads-

बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी का जन्मदिन था। जन्मदिन के अवसर पर उन्हें देश समेत विदेशों से भी जन्मदिन की बधाई मिल रही थी। सभी लोग उन्हें सोशल मीडिया एक्स पर भी पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दे रहे थे।

https://x.com/yadavtejashwi/status/1803431874108301723?t=XA_79ydxxaH6L8n4D8x3Dg&s=19

इसी कड़ी में बिहार के राजद नेता एवं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सबसे अधिक ख़ुशी वाली दिन बार बार आए भाई। आपने उल्लेखनीय दूरदर्शिता और नेतृत्व का परिचय दिया है। आपको दीर्घायु, सुखी, स्वस्थ और सफल जीवन की शुभकामनाएं।

तेजस्वी यादव के जन्मदिन की बधाई वाली पोस्ट पर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भाई। अगला लंच- कतला या रोहू! अब बात मछली की हो तो फिर तेजस्वी यादव भला पीछे कैसे हटते, उन्होंने भी जवाब दिया और लिखा कि निश्चित भाई। कतला – फ्राइड, रोहू- झोर(ग्रेवी)। राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव की ये जुगलबंदी अब लोगों को खूब भा रही है और लोग इसके खूब मजे भी ले रहे हैं और एक से एक कमेंट कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article