बेगूसराय पुलिस ने 35 जिंदा कारतूस एवं दो देसी कट्टा के साथ पिता और पुत्र को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

गिरफ्तारी डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव से की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी करने के दौरान भारी मात्रा 35 जिंदा कारतूस एवं दो देसी कट्टा के साथ पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव से की गई है। इस घटना के संबंध में एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि तेतरी गांव में एक गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में हथियार के साथ अपराधी छिपा हुआ है।

और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।इसी सूचना के आधार पर बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया। इस छापेमारी अभियान के तहत मौके वारदात से पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया गिरफ्तार करने के बाद तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में जिंदा कारतूस एवं दो देसी कट्टा बरामद किया। एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि इंद्रजीत सिंह और पुत्र रोशन कुमार के द्वारा भारी मात्रा में अवैध हथियार रखे हुए हैं। और बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।

बेगूसराय पुलिस ने 35 जिंदा कारतूस एवं दो देसी कट्टा के साथ पिता और पुत्र को किया गिरफ्तार 2 इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी किया तो छापेमारी करने के दौरान 35 जिंदा कारतूस दो देसी कट्टा बरामद किया। इस दौरान एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि समय रहते ही पिता पुत्र को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया अगर नहीं गिरफ्तार होता तो उसे इलाके में बहुत बड़ा घटना को अंजाम दिया जा सकता था। फिलहाल पुलिस इस गिरफ्तारी से बड़ी सफलता मान रही है।

- Sponsored Ads-

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article