वीरपुर 90 हजार रूपया चोरी मामले में शिक्षक पुत्र गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपूर थानाक्षेत्र अंतर्गत जगदर पंचायत के वार्ड 09 मुरादपुर की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगुसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदर पंचायत के वार्ड नं 9 मुरादपुर गांव में पिछले 13 जुलाई को को देर रात में मोहम्मद इसराइल के घर से 90 हजार रुपए समेत दो भरी सोना के विभिन्न जेबरातों सहित मोबाइल की चोरी हो गई थी।

इस संबंध मो इसराइल की पत्नी फातमा खातून ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार को लगाई थी। उक्त मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरु कर दिया था। मामले में शिक्षक मो अजहर के नाबालिग पुत्र मोहम्मद नन्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर और वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान, गुप्त सूचना आदि साक्ष्यों के आधार पर शिक्षक मोहम्मद अजहर के पुत्र मो नन्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में वालसुधार गृह खगड़िया भेज दिया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article