जमीनी विवाद में दिनदहाड़े सुरेश पंडित हत्याकांड में संलिप्त मृतक का छोटा भाई गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मुफसिल थानाक्षेत्र अंतर्गत पहाड़चक की घटना, मृतक के परिजन ने मृतक के छोटे भाई पर लगाया था हत्या करने की साजिश का आरोप।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र के पहाड़चक गांव में जमीनी विवाद में दिनदहाड़े घटित सुरेश पंडित हत्याकांड में संलिप्त मृतक के छोटे भाई को पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-

घटना

15 जुलाई को सुबह समय करीब 10:00 बजे मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़चक गांव के वार्ड नं0 27 निवासी 55 वर्षीय सुरेश पंडित की हत्या अपराकर्मियों के द्वारा गोली मारकर कर दी गई है।

सूचना पाप्त होते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय मुफसिल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर 10 मिनट के अंदर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई तथा मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पातल बेगूसराय भेजा गया।

पुलिस टीम के द्वारा मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पुछताछ के दौरान ये बात पता चली कि मृतक का अपने ही भाई से पूर्व में जमीनी विवाद थी जिसके कारण से उसने ये हत्या करवाई है। हत्या में संलिप्त मृतक के छोटे भाई को पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार कर पुछताछ एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article