शुक्रवार की रात राजेंद्र पुल पर नहीं होगा वाहनों का परिचालन, इस समय रहेगा बंद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

उत्तर व दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले राजेंद्र पुल पर सड़क मार्ग की ढलाई का कार्य एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है। राजेन्द्र पुल के स्पेन पांच के पश्चिम दिशा की ओर राजेन्द्र पुल के 122 मीटर सड़क मार्ग की ढलाई कार्य किया जाएगा। जिसको लेकर आगामी 29 नवंबर शुक्रवार की रात्रि दस बजे से 30 नवंबर शनिवार की सुबह छह बजे तक राजेन्द्र पुल के सड़क मार्ग पर परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

- Sponsored Ads-

उक्त जानकारी एसपी सिंगला के डीपीएम अरुण कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र पुल के सड़क मार्ग की ढलाई कार्य 75 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। आगामी मार्च 2025 ई तक राजेन्द्र पुल के सड़क मार्ग से परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवा को निकाला जाएगा। जिसके तहत एम्बुलेंस गाड़ी को नहीं रोका जाएगा।

बीहट, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article