भारी बारिश के कारण उत्तर रेलवे के कुछ रेलखंडों पर जलजमाव के कारण 06 और ट्रेनों का परिचालन में बदलाव

DNB Bharat

रेल विभाग ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया फैसला।

डीएनबी भारत डेस्क 

उत्तर भारत में हो रहे भारी बारिश के कारण उत्तर रेलवे के कुछ रेलखंडों पर बारिश का पानी आ जाने के कारण संरक्षा की दृष्टिकोण से निम्नालिखित 06 और ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। जिसकी विभागीय जानकारी हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने दी है।

- Sponsored Ads-

रद्द ट्रेनें –

1. दिनांक 11.07.23 को कालका से खुलने वाली गाड़ी सं. 12312 कालका-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन रद्द ।
2. दिनांक 14.07.23 को डिब्रूगढ़ से खुलने वाली गाड़ी सं. 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ एक्सप्रेस का परिचालन रद्द ।
3. दिनांक 16.07.23 को गुवाहाटी से खुलने वाली गाड़ी सं. 05616 गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल का परिचालन रद्द ।
4. दिनांक 12.07.23 को उदयपुर सिटी से खुलने वाली गाड़ी सं. 05615 उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल का परिचालन रद्द ।
5. दिनांक 13.07.23 को कटिहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द ।

आंशिक प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें –

1. दिनांक 12.07.23 को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी सं. 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ मुरादाबाद से किया जायेगा ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article