फुलवड़िया थानाक्षेत्र में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया हत्या किये जाने का आरोप

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत निपनियां नप बरौनी वार्ड 21 की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में मोबाइल के माध्यम से पति-पत्नी में हुआ विवाद उस वक्त भारी पड़ गया जब नाराज पत्नी ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनिया वार्ड-21 की है। मृतका की पहचान निपानियां निवासी किशोर ठाकुर की पत्नी अंशु कुमारी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

फुलवड़िया थानाक्षेत्र में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया हत्या किये जाने का आरोप 2

किशोर ठाकुर पेशे से वकील हैं और बेगूसराय न्यायालय में वकालत करते हैं। किशोर ठाकुर ने बताया कि उनकी और उनके पत्नी के बीच काफी अच्छे संबंध थे लेकिन सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई थी और मोबाइल पर किशोर ठाकुर ने पत्नी से बात नहीं करने की धमकी दी थी और इसी से नाराज होकर अंशु कुमारी ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

फुलवड़िया थानाक्षेत्र में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया हत्या किये जाने का आरोप 3

घटना की सूचना के बाद मृतका के परिजनों का जहां रो रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे गांव में मातमी माहौल छा गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जब किशोर ठाकुर शाम में घर पहुंचे और पत्नी से बात नहीं की तभी उनकी पत्नी दूसरे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। जब किशोर ठाकुर ने पत्नी के मोबाइल पर रिंग किया और मोबाइल रिसीव नहीं किया गया। तब वह दौड़ कर दूसरे कमरे में पहुंचे और पत्नी को फंदे से उतारकर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने अंशु कुमारी को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने अंशु कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

फुलवड़िया थानाक्षेत्र में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया हत्या किये जाने का आरोप 4

वहीं इस मामले में मृतका के मायके वाले परिजनों ने मृतका के पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने कहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा अंशु कुमारी को प्रताड़ित किया जाता था और बीती रात उन लोगों ने उसकी हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article