नालंदा में नदी में डुबने से एक युवक की मौत

DNB Bharat

नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र इलाके के शेरपुर गांव पंचाने नदी की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

सोमवार की अहले सुबह रहुई थाना क्षेत्र इलाके के शेरपुर गांव मे क्षतिग्रस्त पुल से नीचे गिरकर पंचाने नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही शेरपुर गांव में कोहराम मच गया।

- Sponsored Ads-

मृतक की पहचान शेरपुर गांव निवासी संजय पासवान के 19 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार किसी काम से शेरपुर गांव से इतासंग गांव की ओर जा रहे थे। तभी शेरपुर गांव के पास पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण वह पंचाने नदी में गिर गया।

जिससे डूबने से युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर नए पुल की निर्माण को लेकर शव को सड़क पर रखकर रहुई बिहार शरीफ मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। और जमकर हंगामा भी किया। सूचना पाकर रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाने में जुट गई है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article