डीएनबी भारत डेस्क
बेगुसराय जिले के भगवानपुर थाना कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर किरतपुर निवासी उपेंद्र महतों के पुत्र राकेश कुमार उर्फ भोला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है.
- Sponsored Ads-

उक्त विदेशी शराब मैगडोबल नम्बर वन कम्पनी के 375 एमएल का दो बोतल था। वही विदेशी शराब के साथ शराब कारोबारी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक से पुछताछ के उपरांत मद्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 239/23 दर्ज कर व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया.
बेगूसराय,भगवानपुर संवादाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
