भगवानपुर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस, निकाली गई प्रभात फेरी

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड में बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मेहदौली, प्राथमिक विद्यालय हंडालपुर,बगरस एवं उच्च विद्यालय महेशपुर,चंदौर सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- Sponsored Ads-

प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर “बिहार की शान बढ़ाएंगे, शिक्षा का दीप जलाएंगे”, “स्वच्छ बिहार, विकसित बिहार” जैसे आकर्षक नारों के साथ पूरे पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया। बच्चों के उत्साह और ऊर्जा ने माहौल को देशभक्ति और गौरव से भर दिया।इस कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

भगवानपुर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस, निकाली गई प्रभात फेरी 2सभी ने मिलकर बिहार के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दियाप्रभात फेरी के माध्यम से बच्चों को बिहार के इतिहास और उसके महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।

भगवानपुर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस, निकाली गई प्रभात फेरी 3कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में सभा आयोजित कर बिहार दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह,संजीव कुमार चौधरी,ऋषि कुमार,भारती कुमारी,संजीत पंडित,राजीव कुमार,विश्वजीत कुमार,लक्ष्मी महतों,शिक्षक अजनीश,अनिल,नितेश,प्रभात,ऋतु राज,मीरा रानी सहित स्कूली बच्चे मौजूद था।

Share This Article