शादी समारोह हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो युवक हुआ था घायल

DNB Bharat

3 मई को सहायक थाना गढ़हरा क्षेत्र अंतर्गत रामपुर टोला शादी समारोह की घटना, राजवाड़ा से गया था बारात।

डीएनबी भारत डेस्क 

सहायक थाना गढ़हरा क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बारो में हुए शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने का आरोपी नामजद अभियुक्त को गढ़हरा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि उक्त घटना का नामजद अभियुक्त राजवाड़ा निवासी देवेंद्र सिंह के पुत्र मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि सहायक थाना गढ़हरा क्षेत्र अन्तर्गत नप बीहट राजवाड़ा निवासी खुशदिल राय के पुत्र नीतीश कुमार की बारात गढ़हरा थाना क्षेत्र में ही नप बीहट वार्ड 15 बारो रामपुर टोला संजीव राय के यहां 03 मई को आई थी।

जिसमें शादी समारोह के दौरान जयमाल के बाद हर्ष फायरिंग की घटना में बरात पक्ष से वर के भाई को जांघ में एवं बरात पक्ष के ही एक अन्य युवक को गोली लगी थी। उसी मामले में मोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article