खोदावंदपुर में शिक्षक एवं बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

DNB Bharat

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया के प्रांगण में बीईओ दानी राय के नेतृत्व मेंं पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बीईओ दानी राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही धरती पर जैवचक्र संतुलित रहेगा।

खोदावंदपुर में शिक्षक एवं बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प 2

कोरोना संक्रमण काल ने हमें ऑक्सीजन के महत्व से रूबरू करा दिया है। इसलिए प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए पौधारोपण आवश्य करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने जीवन काल के दौरान उत्सवों को यादगार बनाने के लिए कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के दायित्व को निभाएं। इस अवसर पर मौजूद बच्चों व पोषक क्षेत्र के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर में शिक्षक एवं बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प 3

मौके पर शिक्षा सामिति के सदस्य मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर विद्यालय के बच्चों ने सुबह मेंं प्रभात फेरी निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश अभिभावकों को दिया। विद्यालय मेंं आयोजित रंगोली, चित्रांकन, भाषण सहित पर्यावरण से संबंधित अन्य प्रतियोगिता मेंं उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर केआरपी सुरेन्द्र कुमार, एचएम अब्दुल्लाह, मोती कुमारी, नाफे कौनैन, शिवदानी पासवान सहित अनेक लोग मौजूद थे। वहीं प्रखंड क्षेत्र के अनेक विद्यालयों मेंं पर्यावरण दिवस से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

TAGGED:
Share This Article