नालंदा में समाज शक्ति पार्टी का किया गया भव्य रोड शो, कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

DNB Bharat Desk

 

 

पार्टी के प्रत्याशी शशि कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष एमडी महताब आलम रहे मौजूद

 

डीएनबी भारत डेस्क

समाज शक्ति पार्टी के स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद महताब आलम एवं राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद मुंतजिर आलम ने शुक्रवार को नालंदा लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रोड शो और कार्यक्रमों का आयोजन किया। करायपरसुराय, हिलसा, इसलामपुर, राजगीर, सिलाव आदि क्षेत्रों में उनका भव्य स्वागत किया गया।

- Sponsored Ads-

नालंदा में समाज शक्ति पार्टी का किया गया भव्य रोड शो, कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत 2इस अवसर पर नालंदा से पार्टी के प्रत्याशी शशि कुमार ने कहा की मौजूदा सांसद सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर चुनाव जीतते आ रहे हैं, 15 साल सांसद रहने के बावजूद वे अपने प्रयासों से कोई भी विकास कार्य नहीं करवा सके। सांसद ने सिलाव प्रखंड के नानंद गांव को गोद लिया था लेकिन वह सिर्फ छलावा साबित हुआ।

नालंदा में समाज शक्ति पार्टी का किया गया भव्य रोड शो, कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत 3आज तक उस गांव में कोई काम नहीं हुआ और लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नालंदा के किसान भाई बाढ़ और सूखे से हमेशा परेशान रहते हैं, कई इलाके हर साल बाढ़ में डूब जाते हैं, लेकिन सांसद ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article