बछवाड़ा विधानसभा से नौ बार कांग्रेस चुनाव लड़ने का काम किया है, इसलिए इस बार बछवाड़ा से कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास को ही टिकट दिया जाएगा – युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सन्नी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेश कुमार सन्नी तथा प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने बुधवार को लखनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेतु सड़क मार्ग द्वारा भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचने। भगवानपुर प्रखंड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश दास के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा विधानसभा से नौ बार कांग्रेस चुनाव लड़ने का काम किया है, इसलिए इस बार बछवाड़ा से कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास को ही टिकट दिया जाएगा - युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सन्नी 2इस दौरान युवा कांग्रेस के बिहार प्रभारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु पूरे बिहार में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उसी सिलसिले में आज खगड़िया में भी एक कार्यक्रम में शामिल होकर लखनपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हमलोग पहुंचे है।

बछवाड़ा विधानसभा से नौ बार कांग्रेस चुनाव लड़ने का काम किया है, इसलिए इस बार बछवाड़ा से कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास को ही टिकट दिया जाएगा - युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सन्नी 3पत्रकारों के द्वारा युवा प्रदेश कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से बछवाड़ा विधानसभा सीट के बारे में पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि बछवाड़ा विधानसभा की सीट कांग्रेस पार्टी की पारंपरिक सीट रही है और यहां से अभी तक में कुल नौ बार कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज किया है। इसलिए इस बार राष्ट्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व यहां से यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास को विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला कर चुका है।

बछवाड़ा विधानसभा से नौ बार कांग्रेस चुनाव लड़ने का काम किया है, इसलिए इस बार बछवाड़ा से कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास को ही टिकट दिया जाएगा - युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सन्नी 4समय आने पर इसका आधिकारिक घोषणा भी किया जाएगा। गरीब दास लगातार बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनता के सुख दुःख में साथ खड़े रहते हैं। पिछले चुनाव में चालीस हजार वोट बतौर निर्दलीय चुनाव लड़कर लाए थे। इसलिए इस बार ये यहां से कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे और जनता के आशीर्वाद प्राप्त कर सदन में बछवाड़ा विधानसभा का आवाज बुलंद करेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, लालबाबू पासवान,राम प्रकाश साह, ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह, मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव राय, मो० युनीश, राजीव पोद्दार, जयप्रकाश सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article