मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के उपलक्ष में जागरूकता कार्यक्रम

DNB Bharat

एनटीपीसी बरौनी सामुदायिक गतिविधी पहल पर केशावे सरकारी विद्यालय में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम।

डीएनबी भारत डेस्क 

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के उपलक्ष में शनिवार को एनटीपीसी बरौनी के सामुदायिक गतिविधि पहल के अंतर्गत, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, केशावे में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मासिक धर्म के प्रति सजगता एवं स्वच्छता से संबंधित पहलुओं जैसे की सैनिटरी पैड के उपयोग, युवा किशोर में आने वाले अनुभवों का व्यखायान आदि पर चर्चा की गयी।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम का लाभ कक्षा छठी से 8वीं की कुल 100 छात्राओं ने उठाया। जिसमें उन्हे न सिर्फ जागरूक किया गया बल्कि सैनिटरी पैड भी बांटे गए। वहीं एनटीपीसी बरौनी अपने सामुदायिक कल्याणकारी योजनाओं के तहत, स्थानीय समुदाय के साथ जुड़कर उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। एनटीपीसी बरौनी का सदैव यह प्रयास है कि स्कूलों और समुदायों से जुड़कर समाज के उत्थान के लिये सहभागी गतिविधियों को संपादित किया जाय। आज के आयोजन में स्कूली बच्चियों ने उत्साह पूर्वक सहभाग किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article