नालंदा: दहेज़ में ट्रैक्टर लेने के लिए पैसे की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर किया हत्या

DNB Bharat Desk

 

 

शव ठिकाने लगाने का भी किया प्रयास, नूरसराय थाना क्षेत्र के कखड़ा गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में सोमवार को सन्दिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कखड़ा गांव का है। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहें हैं। घटना के संबंध मे मृतका के परिजन जितेंद्र कुमार ने बताया कि शादी के वक्त हैसियत के हिसाब से सारा सामान और दान दहेज दिया गया था।

- Sponsored Ads-

नालंदा: दहेज़ में ट्रैक्टर लेने के लिए पैसे की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर किया हत्या 2बावजूद शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले जूली को प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद से ट्रैक्टर लेने के लिए पैसे की मांग करने लगा। ससुराली परिवार के द्वारा फोन से जानकारी प्राप्त हुई की जूली देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई है।

नालंदा: दहेज़ में ट्रैक्टर लेने के लिए पैसे की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर किया हत्या 3जो वे  लोग जूली के ससुराल पहुंचे तो पाया की गला घोट उसकी हत्या कर दी गई है एवं ससुराल वाले शव को ठिकाने लगाने का प्रयास में थे। हालांकि उन लोगों के आने की भनक पाकर पूरा परिवार घर छोड़ फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय थाना को घटना की जानकारी दी गई।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article