बछवाड़ा में अवैध मिट्टी खनन करते दो जेसीबी एवं छह ट्रेक्टर जब्प

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत के दरगहपुर गांव में अवैध मिट्टी खनन मामले को लेकर शनिवार को तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में बछवाड़ा थानाध्यक्ष अजित कुमार समेत पुलिस बल ने छापेमारी कर अवैध मिट्टी खनन को लेकर की गयी छापेमारी में दो जेसीबी,छह ट्रेक्टर व तीन लोगो को हिरासत में लिया है।

बछवाड़ा में अवैध मिट्टी खनन करते दो जेसीबी एवं छह ट्रेक्टर जब्प 2पदाधिकारी के द्वारा इस प्रकार छापेमारी की सूचना मिलते ही अवैध मिट्टी व बालू खनन माफियाओं में हरकंप मंच गया है। वही जहां जहां माफियाओं द्वारा अवैध रुप से मिट्टी खनन किया जा रहा था,सभी जगहों पर मिट्टी खनन बंद कर दिया गया है। बताते चलें कि प्रखंड के विभिन्न इलाकों में मिट्टी खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी की अवैध रुप से कटाई कर बेचा जा रहा है। जिससे एक तरफ प्रकृति के इस बहुमूल्य संसाधन का दोहन किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

वहीं दूसरी तरफ सरकार के द्वारा बनाए गए नियम और मानकों को ताक पर रखकर कुछ अवैध माफिया अपने इस कृत्य को कर रहे हैं। मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के द्वारा हम लोगों को निर्देश दिया जाता रहा है कि अवैध रूप से मिट्टी या बालु खनन पर रोक लगाया जाय। साथ ही साथ मिट्टी खनन माफियाओं पर कार्यवाही की जाय।

बछवाड़ा में अवैध मिट्टी खनन करते दो जेसीबी एवं छह ट्रेक्टर जब्प 3इसी दौरान सूचना मिला मिली कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत के दरगहपुर गांव में अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ जब स्थल पर पहुंचे तो देखा कि बीस से तीस फीट गहरी खाई में जेसीबी से अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा था। जहां से दो जेसीबी,छह ट्रेक्टर को जप्त करते हुए तीन लोगों को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

उन्होने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी उपेन्द्र पासवान भी पहुंच चुके हैं, जप्त किये गये जेसीबी समेत ट्रेक्टर के बारे में जानकारी दी गयी है। आगे की करवाई की जायगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी पूजा,तेघड़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article