वीरपुर पुलिस ने कई मामलों का फरार वारंटी अपराधी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सुरहा चौक पर स्थानीय पुलिस की कार्रवाई में वारंटी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना कांड संख्या 35/23 का नामजद फरार आरोपी टांरी निवासी झरी महतों के पुत्र राज कुमार महतो को वीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि हाल ही में वीरपुर सुरहा चौक पर एक युवक से 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने व नहीं देने पर जान से मार देने की नियत से तेज धारदार हथियार से वार कर घायल कर देने से संबंधीत मामला थाना कांड संख्या 35/23 गिरफ्तार आरोपी पर दर्ज किया गया था है। इस से पूर्व वीरपुर थाना कांड संख्या 76/19, 77/16, 44/22 हत्या,लुट, रंगदारी मांगने, अवैध आर्मस रखने से संबंधित मामले दर्ज हैं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article