बछवाड़ा में पंच व वार्ड सदस्य संघ के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष हरेराम झा का निधन से शोक की लहर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत के मरांची गांव निवासी समाजवादी नेता सह पुर्व उप मुखिया 70 वर्षीय हरेराम झा के अकास्मिक निधन गुरूवार को उनके आवास पर हो गया। मौत की खबर सुनते ही अन्तिम दर्शन के लिए समाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता समेत जनप्रतिनिधि उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि देते हुए अन्तिम विदाई दी। मौके पर राजद के जिला सचिव अरुण यादव,युवा प्रदेश महा सचिव रुपेश यादव ने कहा कि हरेराम झा हमेशा जनसरोकार से हमेशा जुड़े रहते थे। बछवाड़ा में पंच व वार्ड सदस्य संघ के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष हरेराम झा का निधन से शोक की लहर 2वे जेपी आन्दोलन के सेनानी थे,जेपी आन्दोलन के दौरान तीन महीनों तक उन्हें भागलपुर कारा मंडल में रहे थे। उन्होंने पुर्व मुखिया के साथ साथ वार्ड व पंच संघ के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होने कहा कि उनके असामायिक निधन से बछवाड़ा विधान सभा राजद परिवार को जो अपूर्णीय क्षति हुई है। वो निकट भविष्य में पुरा नही किया जा सकता है।मौके पर राजद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रविनंदन सिंह , राजद जिला उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, उपेंद्र यादव,सीपीआई नेता रणधीर ईश्वर, मुकेश मेहता, गौरव कुमार दास,संजय ईश्वर,राजीव चौधरी समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Share This Article