बेगूसराय सदर अस्पताल में अचानक प्लास्टिक बोतल के ब्लास्ट से अफरा तफरी का माहौल

DNB Bharat

सदर अस्पताल में मांसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति के द्वारा लाया गया प्लास्टिक बोतल हुआ अचानक ब्लास्ट।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय सदर अस्पताल में उस समय अचानक अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब केमिकल से भरा एक बोतल अचानक विस्फोट कर गया। इस घटना के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना बेगूसराय सदर अस्पताल स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटर की है जहां घटना के वक्त सैकड़ों मरीज एवं उसके परिजन सहित दवाई लेने वालों की भीड़ जमा थी।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र से आए मरीज ने बताया कि वह कुछ दूरी पर खड़ा था और नंबर लगाने के लिए आगे बढ़ रहा था तभी तेज आवाज़ के साथ भीड़ के बीच एक बोतल विस्फोट कर गया। अचानक हुए तीखे आवाज़ सुनकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

बताया जाता है कि जब लोगों ने बोतल के निकट पहुंचकर देखा तो बोतल से देशी शराब की बदबू आ रही थी। आरोपी के संबंध में मांसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है और उसे पागल समझ कर स्थानीय लोगों एवं अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा अस्पताल से बाहर कर दिया गया। तब जाकर निबंधन काउंटर पर स्थिति सामान्य हो सकी।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article