खोदावंदपुर में ग्यारह पेटी विदेशी, चार लीटर देशी शराब के साथ एक महिला सहित दो कारोबारी गिरफ्तार, एक कार जब्त

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

खोदावंदपुर पुलिस गस्ती के क्रम में वाहन जांच के दौरान दौलतपुर के समीप एसएच 55 पर एक कार में ले जाया जा रहा हरियाणा निर्मित ग्यारह पेटी विदेशी शराब बरामद किया है साथ ही दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान राजस्थान राज्य के अलवर जिला अंतर्गत मुंडावल थाना क्षेत्र के पेहेल निवासी रामजी लाल के पुत्र राहुल कुमार व खैरबास निवासी लोकेंद्र मिश्र के पुत्र कार्तिक मिश्रा के रूप में किया गया है जबकि भागने वाले कारोबारी की पहचान अलवर जिले के नारेडीह निवासी नरेंद्र जाट के रूप में किया गया है।

- Sponsored Ads-

गिरफ्तार कारोबारी से पुलिस थाना में गहन पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाड़ा पंचायत के पथरहा निवासी संजो देवी को चार लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि एक कार में शराब की खेप खोदावंदपुर की रास्ते समस्तीपुर जा रही है तभी हमारे साथ थाना प्रबंधक रामजी प्रसाद, एएसएई बलवंत कुमार एवं पुलिस बल के साथ थाना के समीप एसएच 55 पर निगरानी करने लगे। तभी एक कार पुलिस को देखकर भागने लगी तो खदेड़कर उसे दौलतपुर के समीप पकड़ लिया गया। गाड़ी की तलासी लेने पर अंदर से 11 कार्टून फ्रूटी पैक हरियाणा निर्मित दारू बरामद किया। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश कुमार गौतम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article