बेगूसराय में दबंगों ने मामूली विवाद में पति और पत्नी को पीट-पीट कर गंभीर रूप से किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 

DNB Bharat Desk

 

घटना लाखों थाना क्षेत्र के भगवानपुर लाखों गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर दबंग का दबंगई देखने को मिला जहां दबंगों ने मामूली विवाद में पति और पत्नी को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पति की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

बेगूसराय में दबंगों ने मामूली विवाद में पति और पत्नी को पीट-पीट कर गंभीर रूप से किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती  2घटना लाखों थाना क्षेत्र के भगवानपुर लाखों गांव की है। घायल पति-पत्नी की पहचान भगवानपुर लाखों गांव के रहने वाले श्रवण कुमार एवं पत्नी जूली देवी के रूप में की गई है। घायल श्रवण कुमार ने बताया है कि सुबह मेरे पत्नी के साथ मारपीट किया और जब हम घर कम कर लौट रहे थे तभी रास्ते में ही सभी दबंगों ने घेर लिया और लाठी डांटे एवं एक पत्थर से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

बेगूसराय में दबंगों ने मामूली विवाद में पति और पत्नी को पीट-पीट कर गंभीर रूप से किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती  3उन्होंने बताया है कि गांव की ओर दबंग व्यक्ति है बेवजह लोगों के साथ मारपीट करते रहता है। उन्होंने कहा कि मामूली विवाद इसलिए घटना को अंजाम दिया है की मेरी पत्नी उन लोगों से बातचीत नहीं करता था। इसी से नाराज होकर दबंगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने लाखों थाना पुलिस को दी। मौके पर लाखों थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article