पटना में भाजपा पर लाठीचार्ज और भाजपा नेता की मौत की जांच करेगी भाजपा की चार सदस्यीय टीम, जल्द पहुंचेगी पटना…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार की राजधानी पटना में सरकार के खिलाफ भाजपा के मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज और कथित रूप से लाठीचार्ज में भाजपा नेता विजय सिंह की मौत का जांच भाजपा की चार सदस्यीय टीम करेगी। इस बाबत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में चार सदस्यीय एक टीम का गठन किया है जो जल्द ही पटना का दौरा करेगी और पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। टीम पूरे मामले की जांच कर पूरी रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी।

- Sponsored Ads-

भाजपा मुख्यालय की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार चार सदस्यीय टीम के संयोजक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे जबकि टीम में सांसद एवं दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल सदस्य हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के अनुसार जांच टीम पटना पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article